Site icon OmExpress

आर्यिका गौरवमति माताजी की प्रथम पुण्यतिथि और अवतरण दिवस, श्रद्धालुओं ने समृति में किया शांति विधान पूजन




– शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से श्याम नगर जैन मंदिर में होगी विनयांजलि सभा

जयपुर। गणिनी आर्यिका रत्न सुपार्श्वमति माताजी की शिष्या गणिनी आर्यिका गौरवमति माताजी की प्रथम पुण्यतिथि और अवतरण दिवस शुक्रवार को श्याम नगर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर वशिष्ठ मार्ग पर मनाया जाएगा, इस दौरान शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से विन्यांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्याम नगर दिगंबर जैन समाज, सुपार्श्व-गौरव भक्त मंडल परिवार सहित मानसरोवर, जोहरी बाजार, जनकपुरी, कीर्ति नगर, सी-स्कीम, झोटवाड़ा आदि कॉलोनियों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण सम्मिलित होगे और पूज्य माताजी भावों को शब्दों के पिरोकर विन्यांजलि अर्पित करेगे।

गुरुभक्त भक्त परिवार सदस्य राजकुमार सेठी ने जानकारी दी की गुरुवार को श्याम नगर के वशिष्ठ मार्ग स्थित मंदिर प्रांगण पर आर्यिका गौरवमति माताजी की प्रथम पुण्य समृति में शांति विधान पूजन किया गया। इस दौरान पूज्य गुरुमां सुपार्श्वमति माताजी और आर्यिका गौरवमति माताजी की गुरुभक्ति के साथ अष्ट द्रव्यों के साथ पूजन कर अर्घ चढ़ा जिनेन्द्र प्रभु प्रार्थना की गई।

Exit mobile version