Site icon OmExpress

आर.पी.वी.टी. 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित

– मेरिट में बीकानेर के युवेन्द्र सिंह मोहिल रहे प्रथम स्थान पर

बीकानेर, (ओम एक्सप्रेस)। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट 2021 का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने प्रातः 11 बजे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आर.पी.वी.टी. का परिणाम ऑनलाइन जारी किया। आर.पी.वी.टी. समन्वयक प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि आर.पी.वी.टी. में बीकानेर के युवेन्द्र सिंह मोहिल ने 676 में 575 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मेरिट सूची में श्रीगंगानगर के परीक्षित शर्मा ने 572 अंक, जयपुर के आशुतोष सैनी ने 569 अंक, उदयपुर के राजेश कावड़िया ने 562 अंक एवं दौसा के जैकी कुमार गर्ग ने 560 अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पांचवां स्थान हासिल किया। बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु 19 सितम्बर 2021 को प्री-वेटरनरी टेस्ट का आयोजन किया गया था। समन्वयक प्रो. दाधीच ने बताया कि प्रवेश के लिए काऊंसलिंग की तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को काऊंसलिंग के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो. आर.के. सिंह, वित्त नियंत्रक डॉ. प्रताप सिंह पूनिया, अनुसंधान निदेशक एवं समन्वयक आर.पी.वी.टी. प्रो. हेमन्त दाधीच, निदेशक क्लिनिक्स प्रो. ए.पी. सिंह, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. आर.के. धूड़िया, निदेशक पी.एम.ई. प्रो. अंजु चाहर, निदेशक एच.आर.डी. प्रो. बी.एन. श्रृंगी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. उर्मिला पानू, डॉ. मनीषा माथुर एवं विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। परीक्षा परिणाम राजुवास की वेबसाइट www.rajuvas.org पर अभ्यर्थी अपने लॉगिन आई.डी. व पासवर्ड द्वारा डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है।

Exit mobile version