Site icon OmExpress

आल राजस्थान काईट प्रतियोािगता मेंपिंक सिटी काईट क्लब की टीम बाजी मारी,दूसरे नंबर पर रही बीकानेर की टीम


बीकानेर। बीकानेर काईट एसोसिएशन की ओर से यहां कानासर रोड़ पर रेल माता मंदिर के पास हुई ऑल राजस्थान मैदानी काईट प्रतियोगिता में हुए फाईनल मुकाबले में जयपुर की पिंक सिटी काईट क्लब की टीम बाजी मार ले गई जबकि बीकानेर की आरजे 07 काईट क्लब की टीम दूसरे और आमेर काईट क्लब की टीम तीसरे नंबर पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर मंगलवार की शाम धोबी तलाई चौक में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफिया प्रदान की गई। प्रतियोगिता आयोजन मंडल से जुड़े असलम भाई और पार्षद रफीक ने बताया कि जगत नारायण कल्ला (लालजी) के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में ओम सिंह शेखावत,दौलत प्रेम ज्याणी,जाकिर खां कायमखानी,राजू भाई और बबलू भाई विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल हुए । समारोह में बेस्ट पंतगबाज का पुरस्कार जयपुर के मोहसिन को दिया गया जबकि बेस्ट परर्फोमेंस का पुरस्कार इंडियन काईट कल्ब को दिया गया। वहीं प्रतियोगिता में सफल आयोजन के लिये अयूब खान,अकबर भाई,पवन मेहरा,वाजिद अली,खलील अहमद, शकील अहमद,अनिल मिश्र,जीवन कुमार,आजम खां, हसन ली,रणजीत सिंह,होशियार सिंह और मंजूर भाई को पुरस्कृत किया गया। आयोजन कमेटी के असलम भाई ने बताया कि करीब बीस दिन चली प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 36 टीमों ने भाग लिया था।

Exit mobile version