Site icon OmExpress

आसमान से गिरा आग का गोला, एलियंस की आशंका से सहमे लोग

वॉशिंगटन। अमेरिका केपश्चिमी वर्जिनिया इलाके में आसमान से आग का गोला बरसने पर लोग दहशत में आ गए। आकाश से आगके इस गोले के गिरने का वहां मौजूद एक शस ने वीडियो बना लिया। पेशे से वैज्ञानिक जोशुआ रोड्रिगुएज नेआग के गोले के वीडियो को ट्वीट कर दिया जो अब वायरल हो गया है।

जोशुआ ने नासा और अमेरिकासरकार को टैग करके लिखा कि एक अज्ञात उड़ती हुई चीज पश्चिमी वर्जीनिया में देखी गई है। जोशुआ नेकहा कि ब्राटोन काउंटी में हुई यहघटना 26 दिसंबर की है। जोशुआ का यह ट्वीट अब वायरल हो गया है।

ट्विटर पर ही उनके वीडियो को अब तक 10 लाख लोग देख चुके हैं। अब तक इस ट्वीट को ढाई हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं और साढ़े सात हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं सैकड़ों की संया में लोग इस वीडियोपर कॉमेंट कर रहे हैं। कॉमेंट करने वाले कई लोग इसे जहां एलियंस याअंतरिक्ष से गिरा मलबा बता रहे हैं,वहीं कई लोग इसे विमान द्वारा कृत्रिम तरीके से बनाया गया बादल बता रहे हैं।
एक यूजर ने कोरोना वायरस संकट से जोड़ते हुए लिखा, इनएलियंस को पृथ्वी के ऊपर प्रवेश
करने से पहले 14 दिनों तक क्वारंटीन रखना चाहिए। उनके शरीर के तापमान की जांच करनी चाहिए और उनसे कोविड प्रश्नावली भरवाना चाहिए।

उधर, कई विशेषज्ञों का कहना है कियह विमान से छोड़े जाने वाले कृत्रिम बादल हो सकते हैं। इस बीच नासा याअमेरिका सरकार की ओर से इसकोलेकर कोई बयान नहीं आया है ।

Exit mobile version