Site icon OmExpress

इंटक एटक एचएमएस सीटू राज.सीटू एक्टू के श्रमिकों ने केन्द्र सरकार की निजीकरण नीतियों के विरुद्ध किया प्रदर्शन

जयपुर। केंद्रीय श्रमिक संगठन इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, राज-सीटू, एक्टू आदि के आव्हान पर आज जयपुर में श्रमिकों ने रेलवे परिसर मे प्रदर्शन किया एवं देश मे व्याप्त श्रमिकों के असंतोष को व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रमिकों को श्रमिक नेता मुकेश माथुर, कुणाल रावत, रवीद्र शुक्ला, नन्द सिंह आदि ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि रेलवे, बैंक, बीमा सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को निजी हाथों मे सौंपने का जो सरकार ने निर्णय लिया है वह देश की आम जनता और समूचे श्रमिक वर्ग के हित में नहीं हैं। उहोने कहा की केंद्र सरकार देश के लोगों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी से बचने का काम कर रही है तभी सेवा क्षेत्र को चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, यातायात हो या वित्त संबंधी हो उन्हे प्राइवेट सेक्टर मे दिया जा रहा है।

देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है जो घोर निराशाजनक हैं। उन्होने कहा की 24, 25, 26 मार्च को देश भर के श्रमिक संगठनों के आव्हान पर सरकार की श्रमिक व किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध धरना दिया जाएगा।
इस अवसर पर आसिम खान, एम एल यादव, मुकेश चतुर्वेदी, तारा सिंह, बी एम सुंडा, सुमित्रा सिंह, राकेश यादव, गोपाल मीना, सहित अनेक श्रमिक उपस्थित थे।

Exit mobile version