Site icon OmExpress

इंटर्नल क्वालिटी एस्युरेंस सैल की बैठक आयोजित एमकेजेके महाविद्यालय की प्रगति यात्रा के भविष्य के रोड मैप पर किया मंथन

हर्षित सैनी
रोहतक, 7 फरवरी। छात्राओं के शैक्षणिक उत्थान, उनके व्यक्तित्व के सर्वांगिण विकास, छात्राओं के लिए कॅरियर मार्गदर्शन तथा उनके लिए रोजगार के अवसर जुटाने के लिए आज महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के इंटर्नल क्वालिटी एस्युरेंस सैल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एमकेजेके महाविद्यालय की प्रगति यात्रा के भविष्य के रोड मैप पर मंथन किया गया।

एमकेजेके महाविद्यालय की प्राचार्य डा. रश्मि लोहचब ने बताया कि महाविद्यालय 22-23 फरवरी को शारीरिक शिक्षा विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करेगा। महाविद्यालय में डिजीटल साक्षरता, नैतिक मूल्य संवर्धन, सोशल आऊटरिच आदि के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालय की आईक्यूएसी समन्वयिका डा. सुशीला धनखड़ ने बैठक की कार्यसूची प्रस्तुत की।
इस बैठक में बतौर विशिष्ट आमंत्रित शामिल बीपीएस महिला विवि, खानपुर कलां के डीन प्रो. संकेत विज, सेवानिवृत प्राचार्या डा. संतोष मुदगिल, सेवाविृत ब्रिगेडियर एमएस हुड्डा तथा एमडीयू के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने महाविद्यालय में गुणवत्तापरक प्रक्रियाओं को लागू करने बारे अहम सुझाव दिए।

इस बैठक में महाविद्यालय की एलुमनाई प्रतिष्ठित समाज सेविकाएं प्रवेश आर्य व पूनम आर्य भी शामिल हुई। उन्होंने छात्राओं के नैतिक मूल्यों तथा संस्कारों के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में सहयोग देने की बात कही।

Exit mobile version