Site icon OmExpress

इंदिरा गाँधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

बीकानेर 19 नवम्बर 2020। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ।पुष्पांजलि अर्पित करते हुए यशपाल गहलोत ने कहा कि आज ऐसे महान व्यक्तित्व का जन्मदिवस है जिन्होंने देश को अग्रेजो की गुलामी से आज़ादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ जंगे आज़ादी के अग्रदूत बनते बाल सेना बनाकर सहयोग किया। इंदिरा का अविस्मरणीय योगदान आज़ादी से लेकर बाद में देश को एक नई दिशा देनेवाला साबित हुआ। बैंको का राष्ट्रीयकरण करके इंदिरा ने सबको एक कड़ी के रूप में जोड़ने का कार्य किया| यशपाल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए इंदिरा ने अपने आप को बलिदान करना मंजूर कर लिया, लेकिन विभाजन मंजूर नही किया। इतना ही नही गरीबी हटाने के लिए जहां योजनाओं को मूर्त रूप दिया। वही किसानों और बेरोजगारों के लिए कमाई के साधन उपलब्ध करवाए। राजस्थान में नहर का काम अटक गया था लेकिन इंदिरा जी ने करोड़ो रूपये का अनुदान देकर राजस्थान में नहर का काम चालू किया और किसानों के खेतों में हरियाली लहराने लगी इसी कारण बाद में इस नहर को इंदिरा गांधी नहर का नाम दिया गया।

उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सांखला ने उपस्थित कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे इन के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के वर्तमान हालात पर कार्य करके देश को टूटने से कैसे बचाये जाए। इस पर काम करे तभी इनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा कि देश की जंगे आज़ादी में और उसके बाद इस देश को एक लड़ी के रूप में पिरोने के लिए इंदिरा गांधी को सदैव याद किया जाएगा। जिनको कभी मोम की गुड़िया कहकर चिढ़ाने वालो को जिस तरह बहादुरी और साहस भरे कार्य करके देश को ही नही सम्पूर्ण विश्व को अपनी काबलियत का कायल बनाया। ऐसे महान व्यक्तित्व की आज देश को फिर से जरूरत है ।

ब्लॉक अध्यक्ष् आंनद सिंह सोढ़ा, रमजान अली कच्छावा ने कहा की वे खुद इस धरती पर मौजूद नही है, लेकिन उनके कार्य उनके विचार और उनके देश सेवा के संकलपो के सहारे हमे इस आज़ाद भारत को फिर से गुलामी की जंजीरों में जकड़ने से बचाना है। महासचिव सुभाष स्वामी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को तोड़ने की जो साजिस की जा रही है। एक दूसरे को नीचा दिखाने और इतिहास को बदलने के कुकृत्य को हमे नेस्तनाबून्द करना होगा। तभी हम इन आज़ादी के दीवानों के सपनो के भारत को जिंदा रख पाएंगे। आईटी सेल संयोजक विक्रम स्वामी और सचिव मनोज किराडू ने इस अवसर पर कहा कि इंदिरा की दूरदृष्टि और सूझबूझ की आज वाकई जरूरत है। ताकि इस देश को टूटने से बचाया जा सके। इस अवसर वरिष्ठ कांग्रेसी सांगिलाल वर्मा, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, हबीबा चौधरी,आशा देवी स्वामि सचिव मनोज चौधरी, एनुल अहमद,लियाकत अली जुगलकिशोर उपाध्यय वैभव गौरव सहितकांग्रेसजन मौजूद थे।

Exit mobile version