Site icon OmExpress

इंदिरा गांधी नहर में तेज स्पीड से जा रही बोलेरो गाड़ी नहर में जा गिरी

बीकानेर, खाजूवाला में तेज स्पीड से चल रही एक बोलेरो गाड़ी इंदिरा गांधी नहर में जा गिरी। इसमें सवार पति पत्नी में पति तो जैसे-तैसे बाहर निकल गया लेकिन पत्नी की नहर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव के लोगों ने मिलकर गाड़ी को बाहर निकाला। महिला का शव भी निकाल लिया गया है।

छत्तरगढ़ के पास ही सत्तासर में रहने वाले सुरेंद्र सिंह राठौड़ अपनी पत्नी संतोष कंवर के साथ जा रहे थे। आरडी 22 के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। पति सुरेंद्र सिंह ने जैसे-तैसे अपनी जान बचा ली लेकिन पत्नी को नहीं बचा सके। दरअसल, गाड़ी नहर में गिरने के बाद संतोष कंवर की साइड से ही पूरी तरह डूब गई थी। ऐसे में उसे बाहर निकाल पाना संभव नहीं हो पाया। नहरी पानी में भारी भरकम बोलेरो को निकाल पाना भी आसान नहीं था। पति सुरेंद्र ने बाहर निकलकर लोगों को सहायता के लिए बुलाया। बड़ी संख्या में लोगों ने रस्सा लगाकर गाड़ी को बाहर निकाला। तब तक संतोष ने दम तोड़ दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव अब वहीं मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।_

Exit mobile version