Site icon OmExpress

इंस्टीट्यूट ऑफ स्कॉलर्स के द्वारा यंग रिसर्च अवॉर्ड 2020 के लिए चयनित होने पर आचार्य को बधाइयां दी

– आचार्य विश्वास आचार्य को थिन फिल्म ट्रांजिस्टर के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए मिला यह अवार्ड

बीकानेर।यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर के सिरेमिक विभाग के सहायक आचार्य विश्वास आचार्य को थिन फिल्म ट्रांजिस्टर के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ स्कॉलर्स के द्वारा यंग रिसर्च अवॉर्ड 2020 के लिए चयनित होने पर माननीय कुलपति (बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय)प्रोफेसर एच.डी. चारण और प्राचार्य यूसीईटी डॉक्टर वाईएन सिंह,सिरामिक विभाग के विभागाध्यक्ष श्री संजीत कुमार ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इंस्टीट्यूट ऑफ स्कॉलर्स (InSc) वर्ष 2014 में स्थापित एक उभरता हुआ तकनीकी संगठन है जो कि भारत सरकार के एम एस एम ई मंत्रालय के अंतर्गत पंजीकृत है। InSc का उद्देश्य उद्योगों से विद्वानों, शिक्षाविदों और पेशेवरों को जोड़ना है। आईएनएससी का उद्देश्य अपने कई विभागों के माध्यम से विज्ञान और इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों में हाल के अग्रिमों पर ज्ञान के प्रसार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और इंजीनियरिंग समुदाय की सेवा करना है।

जोकि देशभर में शोध के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लगभग 100 शोधकर्ताओं को हर साल सम्मानित करती है। इसी थिन फिल्म ट्रांजिस्टर के क्षेत्र में शोध करने के लिए वर्ष 2019 में विश्वास आचार्य को एनपीआईयू एमएचआरडी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की तरफ से लगभग 20 लाख का रिसर्च फंड भी किया गया था। विश्वास आचार्य ने अपनी स्नातक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बीकानेर के सिरेमिक विभाग से ही पूरी की। इसके बाद अपनी स्नातकोत्तर आई.आई.टी.बी.एच.यू वाराणसी से की और अभी अपनी पीएचडी भी आई.आई.टी.बी.एच.यू से ही कर रहे हैं। अभी तक इन्होंने थिन फिल्म ट्रांजिस्टर के क्षेत्र में चार अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन प्रकाशित किए हैं।

Exit mobile version