Site icon OmExpress

इनटेक की राज्य क्विज प्रतियोगिता में कोठारी और वासवानी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

बीकानेर,22 अक्टूबर। इण्डियन नेशनल ट्रस्ट फाॅर आटर््स, कल्चरल एंण्ड हैरिटेज (इनटेक) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिजा में बीकानेर के दो स्कूली छात्र जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इनटेक के कोषाध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि जिला क्विज प्रतियोगिता में जैन पब्लिक स्कूल के कुशल कोठारी और सुनीत वासवानी की टीम विजेता रही थी। 23 अक्टूबर 2019 को यह टीम राज्य क्विज जोधपुर में शामिल होगी । राज्यस्तर पर विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर के तीसरे राउण्ड में शामिल हो सकेगी।

Exit mobile version