Site icon OmExpress

इलेक्ट्रिक ट्रेड एशोसिएशन ने की दुकानें खोलने की मांग

Corona Virus

बीकानेर।बीकानेर इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन के सचिव विजय रांका ने जिला प्रशासन को गर्मी का मौसम है। इसको देखते हुए सप्ताह में दो से तीन दिन तक इलेक्ट्रिक व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान खोलने की छूट दी जाएं। ताकि पिछले छ:महीनों से तैयार कूलर व पंखे,एसी की ब्रिकी की जा सके। रांका ने कहा कि पिछली बार भी गर्मियों में लॉकडाउन के हालात के चलते व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। इस बार अगर छूट मिल जाएं तो व्यापार को संजीवनी मिल सकती है।आमजन को गर्मी में इलेक्ट्रिक आईटम आसानी से मिल सके।

Exit mobile version