Site icon OmExpress

इस बार नहीं भरेगा रामसा पीर का लक्खी ओर तेजाजी का मेला

जैसलमेर।विश्व प्रसिद्ध बाबा रामदेव के वार्षिक मेले का नहीं होगा आयोजन, कोरोना के चलते स्थगित किया गया मेले का आयोजन, देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं मेले में, सावन के बाद से ही पदयात्रियों की सड़क पर शुरू हो जाती है रेलमपेल, हर साल अगस्त सितंबर में होता है बाबा रामदेव के भव्य मेले का आयोजन, इस बार भी 20 अगस्त से 2 सितंबर तक लगने वाला था मेला।

जोधपुर। प्रतिवर्ष बाबा रामदेव जी की भादवा सुदी बीज से दशमी तक चलने वाला मसूरिया मंदिर में इस बार रौनक गायब है। बाबा जातरू देशभर से बाबा रामदेव जी के गुरु बालीनाथ जी की समाधी पर धोक लगाने पहुचते है।

#Nagaur #परबतसर: विश्व प्रसिद्ध वीर तेजाजी पशु मेले का नहीं होगा आयोजन
कोरोना के चलते स्थगित किया गया मेले का आयोजन, पशु खरीदने के लिए हर साल बड़ी संख्या में आते हैं लोग, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब से आते हैं व्यापारी, 10 दिन तक होता है वीर तेजा पशु मेले का आयोजन

Exit mobile version