Site icon OmExpress

ईएमए पार्टनर्स इंडिया और टैग्ड के बीच हुए पूर्ण नकदी सौदे के आधार पर बनी भारत की सबसे बड़ी टैलेंट फुलफिलमेंट कंपनी

बेंगलुरु, 25 जून 2026: देश के कार्यकारी खोज और नेतृत्व के स्तर पर नियुक्ति से जुड़े (एग्जीक्यूटिव सर्च और लीडरशिप रिक्रूटमेंट) प्रमुख प्लेटफॉर्म, ईएमए पार्टनर्स इंडिया ने टैग्ड का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। टैग्ड भारत में नियुक्ति प्रक्रिया (रिक्रूटमेंट प्रोसेस) आउटसोर्सिंग (आरपीओ) से जुड़ी सबसे बड़ी कंपनी है, जो बड़े पैमाने पर विशेष रूप से तैयार नियुक्ति समाधान पेश करती है। यह भारत के प्रतिभा और नियुक्ति (टैलेंट और रिक्रूटमेंट) क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण क्षण है।
गौरतलब है कि 113 करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्य वाले इस पूर्ण नकदी सौदे से दो परस्पर पूरक टैलेंट कंपनियां साथ आ गई हैं। इससे भारत की सबसे बड़ी एकीकृत टैलेंट रिक्रूटमेंट कंपनियों में से एक का निर्माण हुआ है, जो एग्जीक्यूटिव सर्च, प्रोफेशनल सर्च और बड़े पैमाने पर एआई आधारित आरपीओ जैसे समाधान प्रदान करती है। ईएमए के लिए, इस अधिग्रहण से प्रतिभा अधिग्रहण मूल्य श्रृंखला में उसकी स्थिति और मज़बूत हुई है, क्योंकि इसमें टैग्ड की विशाल आरपीओ और एजेंटिक एआई-आधारित आपूर्ति नवोन्मेष की क्षमता उसकी मौजूदा विशेषज्ञता में जुड़ गई है। यह भागीदारी 2030 तक 10 लाख (1 मिलियन) नौकरी दिलाने के टैग्ड के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती है और ईएमए पार्टनर्स की वैश्विक बाज़ार में मौजूदगी से जोड़ती है।
टैग्ड, ईएमए पार्टनर्स के ब्रांड का हिस्सा रहते हुए स्वतंत्र रूप से काम करती रहेगी और अपनी ब्रांड पहचान, नेतृत्व टीम, परिचालन ढांचा, ग्राहक के साथ संबंध और आपूर्ति से जुड़ी प्रतिबद्धता को बरकरार रखेगी।
टैग्ड और कैरेट कैपिटल के सह-संस्थापक, पंकज बंसल और टैग्ड के सह-संस्थापक तथा मुख्य कार्यकारी, देवाशीष शर्मा ने इस भागीदारी के बारे में और टैग्ड की विकास यात्रा के इस उल्लेखनीय पड़ाव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हम ईएमए पार्टनर्स इंडिया प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। टैग्ड ने भारत में कंपनियों के लिए पसंदीदा आरपीओ भागीदार के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। यह भागीदारी हमें दूसरे वैश्विक बाज़ार में ईएमए की मौजूदगी का लाभ उठाकर अपनी पहुंच का विस्तार करने का मौका देती है। इसके अलावा, यह भागीदारी एजेंटिक एआई आधारित टैलेंट फुलफिलमेंट समाधान के ज़रिए दस लाख नौकरी दिलाने के हमारे 2030 के दृष्टिकोण की दिशा में उल्लेखनीय कदम है। हम वृद्धि के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं, हम नवोन्मेष बढ़ाने पर ध्यान देते रहेंगे और साथ ही उन सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे जिनके आधार पर हमारे ग्राहकों ने हम पर भरोसा किया है।”

ईएमए पार्टनर्स इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, के. सुदर्शन ने इस अधिग्रहण के बारे में कहा, “हमें टैग्ड और उसकी बेहद अनुभवी नेतृत्व टीम का अपनी कंपनी में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमारी संयुक्त क्षमता से ग्राहक सेवा (क्लाइंट सर्विस) का दायरा बढ़ेगा और हमारे प्लेटफॉर्म का तेज़ी से विकास होगा। हम टैग्ड के ज़रिए, दक्षता लाने के लिए अत्याधुनिक नियुक्ति टेक्नोलॉजी और एआई टूल में निवेश और उनका इस्तेमाल जारी रखेंगे।”
मल्टीपल प्राइवेट इक्विटी के प्रबंध निदेशक और एंटरप्राइज़ टेक के प्रमुख, मनीष गौर ने टैग्ड के सफर के बारे में कहा, “हमें इस बात पर बेहद गर्व है कि हम टैग्ड के उस सफर का हिस्सा रहे हैं जिसमें उसने भारत की कुछ बड़ी कंपनियों के लिए भरोसेमंद आरपीओ भागीदार का मुकाम हासिल किया है। टीम ने लगातार बड़े पैमाने पर नियुक्ति संबंधी परिणाम पेश करने की अपनी क्षमता साबित की है और हमें पूरा विश्वास है कि वे इस कारोबार को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।”
इस अधिग्रहण से ऐसे एकीकृत प्रतिभा भागीदारों (इंटीग्रेटेड टैलेंट पार्टनर्स) की बढ़ती मांग ज़ाहिर होती है जो पूरे नियुक्ति चक्र के दौरान बड़े पैमाने पर इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी और जवाबदेही के साथ परिचालान करते हैं। गौरतलब है कि भारत प्रतिभा, टेक्नोलॉजी और एंटरप्राइज़ वृद्धि के लिहाज़ से वैश्विक केंद्र के तौर पर अपनी स्थिति मज़बूत कर रहा है, ऐसे में ईएमए पार्टनर्स इंडिया तथा टैग्ड वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, भारत में तैयार प्रतिभा समाधान प्लेटफॉर्म के निर्माण की अनूठी स्थिति में हैं, जिसमें अलग-अलग बाज़ार में कंपनियों को सेवा प्रदान करने के लिए क्षमता, विशेषज्ञता और महत्वाकांक्षा है।

Exit mobile version