Site icon OmExpress

ईट एंड चेट क्लब ने टीम महावीर रांका का किया सम्मान

-: सेवाओं की मिसाल कायम की रांका ने, हुआ सम्मान

बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका का बीकानेर के ईट एंड चेट क्लब भ्रमण पथ द्वारा सम्मान किया गया। क्लब के अध्यक्ष चन्द्रशेखर व्यास ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट तथ टीम महावीर रांका द्वारा महामारी के इस दौर में लगातार की जा रही सेवाएं सराहनीय हैं। जरुरतमंदों को भोजन पैकेट, सूखे राशन की किट, बीकानेर के लगभग हर क्षेत्र में सेनेटाइज छिड़काव करवाना, मास्क व सेनेटाइजर वितरण करना तथा निराश्रित गौवंश को रोजाना सब्जियां खिलाना, पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करना आदि अनेक सुकार्य करके पूर्व चैयरमेन रांका ने सेवा की मिसाल कायम की है।

अध्यक्ष व्यास ने बताया कि क्लब संरक्षक श्रीराम सिंघी का भी सेवा कार्यों के लिए अभिनन्दन किया गया। शंकर सिंह राजपुरोहित, बालजी थिरानी, ओमप्रकाश करनानी, विनोद बजाज, रामकुमार व्यास, राकेश चावला, अमान, भवानी जोशी, भागीरथ, केस्टो अग्रवाल, मोहम्मद अयूब, कैप्टन सरदारजी, रामधन डागा, राधे राठी, कपिल राजवंशी, सचिन, पुरुषोत्तम शर्मा, भंवर राजपुरोहित, प्रदीप पारीक आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version