Site icon OmExpress

ईसीबी कालेज बीकानेर में एम.एस.सी पूर्वाध में प्रवेश प्रारम्भ

बीकानेर। स्थानीय राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालयों बीकानेर ईसीबी में सत्र 2021-22 के सनातकोतर पाठ्यक्रम एमएससी प्रीवियस रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र एवं गणित मे प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। एमएससी पाठ्यक्रम प्रवेश प्रभारी डॉ महेंद्र व्यास ने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध पाठ्यक्रम एमएस सी पूर्वार्ध के प्रत्येक विषय में 20 सीटों के लिए आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 दिसंबर 2021 तक संबंधित विभाग में या महाविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रभारी डॉ व्यास ने बताया कि महाविद्यालय में तीनों संकाय से संबंधित उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशाला स्थापित है। पूर्व में अध्ययनरत छात्र छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के साथ-साथ विश्वविद्यालय स्तर पर उच्चतम स्तर पर अंको को प्राप्त करके कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र महाविद्यालय की वेबसाइट www.ecb.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं ।

Exit mobile version