Site icon OmExpress

ईसीबी में केंसर-डे पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कैंसर के इलाज में विज्ञान में हुई उन्नति व सावधानियों के बारे में कई प्रतिभागियों ने अपनी ड्राइंग व पेंटिंग में कला का किया प्रदर्शन

बीकानेर ( ओम एक्सप्रेस)इंजीनियरिंग कॉलेज, बीकानेर के स्टूडेंट एक्टिविटी सेन्टर ने विश्व कैंसर दिवस पर “आर्ट गाला” प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें भारत और दुनिया में विज्ञान में प्रगति पर कला के ज़रिए प्रकाश डाला गया और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में इस कार्यक्रम को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशन में आयोजित किया गया है।
कैंसर के इलाज में विज्ञान में हुई उन्नति व सावधानियों के बारे में कई प्रतिभागियों ने अपनी ड्राइंग व पेंटिंग में कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि श्री मुकेश राठौड़ (एक्सईएन), अमित चाहर (एईएन), जलदाय विभाग और डॉ जयप्रकाश भामू, प्रिंसिपल इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। डॉ प्रीति नरुका, डा नवीन शर्मा, डॉ महेन्द्र भादू, डॉ विकास शर्मा, डॉ मनोज कुरी तथा डॉ रंजीत सिंह राठौड़ ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमे पहला स्थान कपील खत्री, दूसरा स्थान स्नेहा पारीक एवम आयुषी चौधरी और तीसरा स्थान राशि चौधरी एवम सुहानी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते प्राप्त किया।

Exit mobile version