Site icon OmExpress

ईसीबी में हुआ रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन


बीकानेर।इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के एमसीऐ विभाग में मारुती सुजुकी ड्राइविंग स्कूल की तरफ से रोड सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। ड्राइविंग स्कूल के मैनेजर दिनेश गेरा ने रोड सेफ्टी से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां दी।इस कार्यक्रम में बीसीऐ व एमसीए के छात्र छत्राओं के साथ ही टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी भाग लिया। प्राचार्य डॉ मनोज कुड़ी ने बताया की आज के समय में रोड सेफ्टी एक महत्वपूर्ण विषय है एवं इसके नियमों की जानकारी सभी को होनी चाहिए।कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पवन तंवर एवं डॉ. अब्दुल जब्बार खिलजी के द्वारा आगंतुक ड्राइविंग स्कूल के सदस्यों का स्वागत किया एवं मोमेंटो प्रदान किया। डॉ पवन तंवर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version