Site icon OmExpress

ईसीबी में हुआ विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान

बीकानेर – ओम दैया
अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया ।जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में संपूर्ण भारत से 540 लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयप्रकाश भामू ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों का छात्रों के जीवन में बहुत बड़ा योगदान है, इस तरह की गतिविधियां छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक बनाती है।इस प्रतियोगिता में द्वितीय चरण में नारा लेखन एवं पर्यावरण संबंधी जागरूकता हेतु प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया | जिसमें संपूर्ण भारत से गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रविष्टियां मांगी गई थी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में 300 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रवीण पुरोहित के अनुसार आज का युवा पर्यावरण हेतु सचेत है और पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना योगदान भी दे रहा है ।इस तरह की गतिविधियां युवाओं कि पर्यावरण संरक्षण की भावना को और प्रबल बनाती है ।कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती पूनम शर्मा ने बताया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक करना है ।कार्यक्रम का ऑनलाइन संचालन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सचिव संयम त्यागी, करण सिंह और छात्र समन्वयक निहाल मेनारिया द्वारा किया गया। इकाई द्वारा सभी प्रतियां प्रतिभागियों को ईमेल के माध्यम से प्रतियोगिता प्रमाण पत्र तथा प्रतिबद्धता प्रमाण पत्र भेजे गए है।

Exit mobile version