-मंत्री भाटी ने की पीबीएम हैल्प कमेटी के कार्य की सराहना

बीकानेर। सुबह उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी पीबीएम हेल्प कमेटी की जनता रसोई केन्द्र पहुंचे और जनता रसोई केंद्र का निरीक्षण किया, जनता रसोई केंद्र के सेवादारों से मुलाकात की, कमेटी संयोजक एडवोकेट बजरंग छींपा ने जनता रसोई की कार्य के बारे में जानकारी दी, कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित के निवेदन पर भाटी ने प्रतीकात्मक रुप से पूडियां तली व सब्जी बनाई, कमेटी के डॉ ललित सिंगारिया ने मंत्री भाटी का स्वागत किया।

निगम की स्वास्थ्य अधिकारी अर्चना व्यास भी पीबीएम हैल्प कमेटी की जनता रसोई केन्द्र में उनके साथ पहुचे , जनता रसोई केंद्र के सेवादारों कालुराम चौधरी, हेमंत पड़िहार, ओमसिंह खेड़ी, पन्नेसिंह राजपुरोहित, मनोज सिंह राजपुरोहित,सुभाष मालवीय, बंशी सिंह राजपुरोहित, भागीरथ सिंह राजपुरोहित, कौशल पड़िहार, आंनदपाल राणा, लक्ष्मण सोनगरा, संजय सौंलकी, सुनिता मोडासिया, रवि खत्री, सुरी गोदारा, महेंद्र बिश्नोई ,जगदीश जीनगर ,शिव नायक, सुधीर बिश्नोई, दीनु काका, प्रिया चौहान, टिल्लु बीकानेरी, घनश्याम पंवार, गोविंद, दीपक नाई, संजय सिंह, चंद्रवीर चौधरी की हौसला आफजाई की, भाटी ने जनता रसोई केंद्र की तारीफ करते हुए सहयोग का वादा किया, उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार जनता के साथ है, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय प्रतिदिन 20 घंटे तक कार्य कर रहे हैं और प्रत्येक जिले की जानकारी हर दिन लेते हैं उन्होंने पीबीएम हैल्प कमेटी की प्रशंसा करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया, इस दौरे के बाद जनता रसोई केंद्र के सेवादारों का हौसला बुलंद है और कमेटी ने उनको को विश्वास दिलाया कि पीबीएम हैल्प कमेटी की जनता रसोई लॉकडाउन तक सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं ।