Site icon OmExpress

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी के घर दिन भर चला मेल मुलाकात का दौर

बीकानेर, । उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी से शुक्रवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित विधायक सेवा केंद्र में बड़ी संख्या में आमजन ने मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।
उच्च शिक्षा मंत्री के आवास पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों का आना शुरू हुआ तथा सांय तक मेल मुलाकात मुलाकात का यह क्रम अनवरत जारी। भाटी से कोलायत विधानसभा क्षेत्र व जिले के अन्य क्षेत्र के राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों, सरकारी कार्मिकों सहित आमजन ने मुलाकात की। उच्च शिक्षा मंत्री ने सभी का मुंह मीठा करवाया तथा दीपावली की बधाई देते हुए, उनके स्वस्थ रहने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाटी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ जनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Exit mobile version