Site icon OmExpress

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने एक दर्जन ग्राम पंचायतों का दौरा कर, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

– ग्राम स्तरीय कोर कमेटी से किया संवाद

– कोविड महामारी से लोगों को करे सावचेत

बीकानेर, (ओम एक्सप्रेस)। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी गत् एक सप्ताह से अपने विधानसभा क्षेत्र कोलायत में कोविड प्रबंधन को लेकर लगातार दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे है।
रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने ग्राम पंचायत नाईयों की बस्ती, ग्राम पंचायत चाण्डासर, ग्राम पंचायत खारी चारणान, ग्राम पंचायत सालासर, चानी, डेह, ग्राम इंदों का बाला, मोटावतान, ग्राम पंचायत सुरजड़ा, ग्राम पंचायत गंगापुरा, ग्राम अंगनेउ के उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा आर.डी. 820 के प्राथमिक स्वास्थ्य केेन्द्र का निरीक्षण किया तथा ग्राम स्तरीय निगरानी एवं सतर्कता समिति के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने आरडी 820 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 2 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर और चिकित्सा उपकरण भंेट किए। साथ ही उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्रों में स्टाॅफ के लिए आवश्यक चिकित्सीय संसाधन भंेट किए।

भाटी ने ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर कोरोना जागरूकता एवं सावधानी की जानकारी दी। साथ ही उन्हांेने सभी ग्राम पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर कोविड प्रबंधों की जानकारी भी ली।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कोविड महामारी को लेकर ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रत्येक गांव और ढाणी में कोविड के संबंध में जागरूकता आना अत्यावश्यक है। आमजन को राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन की पूर्ण पालना के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे लोग कोविड महामारी से बचे रहे। अनावश्यक घरों से न निकले और कोविड से संबंधित प्राथमिक लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय उपचार लेने के लिए डॉक्टर से अवश्य सलाह ले।
भाटी ने आईएलआई लक्षण वाले समस्त लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी को दिए। उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों से आमजन में जागरूकता लाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी में भी कोविड के लक्षण दिखें तो उसे अनदेखा न किया जाए। प्राथमिक लक्षणों पर चिकित्सक की सलाह अनुसार ही होम अथवा संस्थागत आईसोलेशन की प्रक्रिया अपनाई जाए। आमजन में स्व अनुशासन की प्रवृति से ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है, इसलिए उन्हें इस संबंध में प्रेरित किया जाए। उन्होंने क्षेत्र में टीकाकरण की समीक्षा करते हुए लोगों को टीका अवश्य लगवाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाए कि यह टीका उनके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

कोरोना की दूसरी लहर से ग्रामीण क्षेत्र अछूता नहीं- उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना की पहली लहर का असर शहरी क्षेत्रों मंे ज्यादा रहा है, लेकिन दूसरी लहर में गांवों में इसके प्रभाव से लोग संक्िरमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक निधि कोष और भामाशाहों के सहयोग से कोलायत के लगभग सभी राजकीय चिकित्सालयों में कोविड के उपचार हेतु संसाधन उपलब्ध कराए गए है।
बीकानेर सिलिका उद्योग संघ ने दिए 500 दवा किट- इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री भाटी को सिलिका उद्योग संघ, बीकानेर की ओर से 500 दवा किट दिए गए। उच्च शिक्षा मंत्री ने इस दौरान ग्रामीणों के अभाव-अभियोग भी सुने और उपखण्ड अधिकारी को समस्याओं का समाधान करवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा चानी से 4.5 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण की मांग पर भाटी ने कहा कि इस रोड़ पर 1.50 करोेड़ रूपये स्वीकृत करवाकर शीघ्र इसके नवीनीकरण कार्य करवाया जायेगा।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी कोलायत प्रदीप कुमार चाहर, ब्लाॅक सीएमओ डाॅ. अनिल वर्मा, जिला परिषद सदस्य पुरखाराम गेधर, पंचायत समिति सदस्य रतनाराम, झंवरलाल सेठिया, अतिरिक्त विकास अधिकारी अमर सिंह राठौड़, सीबीईओ मूल सिंह, उप प्रधान रेवंतराम, ओम प्रकाश सैन, पूर्व सरपंच किशनाराम पंवार, सरपंच सांखला बस्ती गज्जे सिंह देवड़ा, पूर्व सरपंच शैतानसिंह, पूर्व सरपंच हजारी कुमावत आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version