Site icon OmExpress

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बरसिंहसर में किया पैट्रोल पम्प का शुभारंभ

बीकानेर, 30 अक्टूबर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को बरसिंगसर एन एल सी थर्मल पावर के सामने श्रीराम पेट्रोलियम इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर भाटी ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्र में पेट्रोल पंप खुलने से वाहन चालकों को उनके गांव के पास ही पेट्रोल और डीजल की सुविधा मिल सकेगी

इस अवसर पर पेट्रोल पंप के मालिक श्रीराम कस्वा ने उच्च शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। सादे समारोह में गुमानी राम गोदारा, रघु राम गोदारा, श्रीराम सियाग, शिवलाल गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, मोहन लाल सियाग, नारायण कस्वां, बीरबल सियाग श्रवण जाखड़ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
इस शुभारंभ समारोह का सरकारी प्रेस नोट में जारी किया गया फोटो स्वयं कह रहा है कि सोशल डिस्टेसिंग,मास्क और सेनिटाइजेशन की पालना को क्यों माने। क्या जिला प्रशासन कोई करवाई की हिम्मत कर पायेगा। वहां पुलिस भी उपस्थित थी क्या पुलिस अधोक्षक इस पर संज्ञान लेंगे ? ये नियम और जागरूकता अभियान केवल ढकोशल मात्र ही हैं जिसका खामियाजा आम अवाम भुगत रहा है।

Exit mobile version