Site icon OmExpress

उत्तरप्रदेश सरकार ने दुबे के भाई पर 20 हज़ार का ईनाम का ऐलान किया

कानपुर।उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे पर 20,000 रुपये के इनाम का ऐलान किया है। दीप प्रकाश दुबे 3 जुलाई से फरार है जब कानपुर के बिकरू गांव में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था जिसमें दुबे व उसकी गैंग द्वारा आठ पुलिकर्मियों की गोली मारकर हत्या की गई थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीप प्रकाश दुबे अपने भाई की गतिविधियों से वाकिफ था और उसके गैरकानूनी कामों में शामिल था। लखनऊ के कृष्णा नगर में अपने परिवार के साथ रहने वाला दीप प्रकाश गोलीकांड के दिन से ही फरार है। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अगर दीप प्रकाश हमारे हाथ लगता है, तो हम उससे गतिविधियों, विकास दुबे के लिंक और शूटआउट के बारे में बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।”

गौरतलब है कि कानपुर के चौबेपुर इलाके के बिकरू गांव में तीन जुलाई की मध्यरात्रि दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया गया था जिसमें डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।पुलिस के मुताबिक दुबे की 10 जुलाई की सुबह हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी जब उसे उज्जैन से कानपुर ले जा रहा पुलिस वाहन भौती इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसने मौके से भागने की कोशिश की थी। मुठभेड़ में दुबे के मारे जाने से पहले उसके सभी पांच कथित सहयोगियों को अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

Exit mobile version