Site icon OmExpress

उत्तराखंड के राज्यपाल ने दिया त्यागपत्र उ, प्र, से चुनाव लड़ने की चर्चा

देहरादून ।उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना त्यागपत्र भेज दिया ।इसकी पुष्टि राजभवन से राज्यपाल के सचिव बीके संत ने की है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले वर्ष उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर इनका इस्तीफा माना जा रहा है यह भी खबर है कि 2 दिन पूर्व इन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर गुफ्तगू की थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार बेबी रानी मौर्य आगरा नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं और अब आगरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई हैं ।
सनद रहे की उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में 26 अगस्त 2018 कोई उन्होंने पदभार ग्रहण किया था ।पहली महिला राज्यपाल मार्गरेट अल्वा थी ।

Exit mobile version