Site icon OmExpress

उत्तराखंड रहने वाले सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

बीकानेर।बीकानेर में हथियार रखने के डिपो पर तैनात सेना के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गाेली मार ली। साथी जवान उसे पीबीएम अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन वो दम तोड़ चुका था। घटना कैंट एरिया की है। जानकारी मिलने पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

सुसाइड करने वाला जवान लक्ष्मण सिंह उत्तराखंड का रहना वाला था। वो बीछवाल थाना क्षेत्र में कैंट एरिया में हथियार रखने के डिपो (आयुध डिपो) पर तैनात था। हथियारों को रखने के लिए बने इस डिपो पर लक्ष्मण सिंह खुद परेशान बताया जा रहा है।

माना जा रहा है कि तनाव में रहते हुए ये खतरनाक कदम उठा लिया। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद साथी जवान दौड़कर उसके पास पहुंचे। तब तक वो अचेत हो चुका था। उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त मोके पर पहुंच गए हैं। फ़िलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उसके पास से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट अब तक नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Exit mobile version