Site icon OmExpress

उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री राम आसरे विश्वकर्मा का बीकानेर सुथार समाज द्वारा भव्य स्वागत

बीकानेर।उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री राम आसरे विश्वकर्मा का बीकानेर सुथार समाज व श्री विश्वकर्मा सूत्रधार संपति ट्रस्ट द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में किया गया तथा मंदिर की उत्कृष्ट कारीगरी और इतिहास से उनको अवगत करवाया गया। श्री राम आसरे विश्वकर्मा के साथ अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश बैराठी व अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा के बीकानेर इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भंवर जांगिड का भी स्वागत व अभिनंदन किया गया व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। श्री आसरे ने समाज को जागरूक व एकजुट हो राजनीति में पहले पायदान में जगह बनाने का आह्वान किया व अपने ओजस्वी भाषण से राजनीति में सक्रिय सभी युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के सूत्र भी दिए । स्वगतकर्ताओं में ट्रस्ट अध्यक्ष राधा किशन मांडण, उपाध्यक्ष लाल चंद खोखा, महासचिव निमेष कुलरिया, कोषाध्यक्ष शिव शंकर जांभड, व्यवस्थापक जेठमल कुलरिया, ट्रस्टी मघाराम धामू, महेश बामणिया, पवन माकड, व बीकानेर सुथार समाज के मौजीज व्यक्ति सतपाल जांगिड, गोपाल कुलरिया, शंकर नागल, सांवर लाल माकङ, विनोद कुलरिया, जगदीश माकड़, ओम प्रकाश कुलरिया, व अन्य समाज बंधुओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Exit mobile version