Site icon OmExpress

उत्तर मध्य रेलवे में 16 अगस्त तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा

आगरा उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल द्वारा स्वच्छता सप्ताह दिनांक 10/ 8/ 2020 से 16/ 8/ 2020 तक के लिए सघन सफाई अभियान शुरू किया गया आगरा मंडल के सभी स्टेशनों एवं रेल परिसर स्वच्छता के महत्व रेखांकित करने के लिए यह सप्ताह स्वतंत्रता दिवस के साथ मनाया जा रहा है आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव जी के दिशा निर्देश के इस सप्ताह के में रेलवे की टीम द्वारा रेलवे स्टेशनों को विशेष रूप से रेलवे लाइनों रेलवे स्टेशन स्थित रेल कार्यालय रेलवे कॉलोनियों रेलवे निर्माण स्थलों तथा स्टेशनों के किनारे पढ़ने वाले क्षेत्रों की गहन सफाई की जाएगी इसी क्रम में आगरा छावनी स्टेशन के पर एक विशेष अभियान चलाकर रेलवे लाइन और प्लेटफार्म की सफाई की जाएगी स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत रेलवे लाइन के साथ लगी जमीन तथा हाइट के आसपास के क्षेत्रों की सफाई की जाएगी इनके साथ बरसात के कारण जंगली वनस्पति की सफाई होगी तथा प्लास्टिक सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है वर्तमान समय में ट्रेनों के आवागमन कम होने के कारण के बीच के स्थान की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है सफाई अभियान में स्टेशन पर कार्य कर रेलवे सहायकों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा कहते हुए 16 अगस्त तक चलाए जाने वाले सफाई अभियान में प्रतिभाग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग करते हुए सफाई अभियान में सहयोग किया पी आर ओ एस के श्रीवास्तव सीनियर डीसीएम आशुतोष कुमार डायरेक्टर एनपी सिंह व रेलवे कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version