Site icon OmExpress

उत्पात मचाने वाले मादा बंदर को पकड़ा

बीकानेर /मुक्ता प्रसाद नगर में पिछले कई दिनों से उत्पात मचाने वाले मादा बंदर को
पकड़ लिया गया।
क्षेत्र के आनन्द सोनी ने बताया कि वन विभाग के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर
सर्वजीत सिंह, वनरक्षक कमल राजपुरोहित, वनपाल जीवराज तथा केयरटेकर हरिराम
के साथ आज उक्त बंदर को पकड़ने पहुंचे।

काफी मशक्कत के बाद भी सफलता ना
मिलने पर चिड़ियाघर से कमल सिंह, मुकेश व श्रवण ने पहुंचकर कर इनकी मदद
की। जिस पर 4 घंटे की कड़ी
मशक्कत के बाद एक घर के अंदर प्रलोभन द्वारा बुलाते हुए इस मादा बन्दर को
पकड़ने में सफल हो पाए। इसके बाद वन विभाग की टीम बंदर को अपने साथ ले गई।
विदित रहे कि इस मादा बंदर ने पिछले कई दिनों से मुक्ता प्रसाद नगर व आस
पास के क्षेत्र में लोगों को परेशान कर रखा था।

Exit mobile version