Site icon OmExpress

उदयपुर :महावीर भवन जैन स्थानक में सन्तों साध्वियों का 19 जुलाई को भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

उदयपुर। दिवाकर सम्प्रदाय के साधु-साध्वियों का महावीर भवन जैन स्थानक, कुम्हारवाड़ा, झीलों की नगरी उदयपुर में भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 19 जुलाई 2021 को प्रातः 9.15 बजे होगा।

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, शहर, उदयपुर के अध्यक्ष सुरेश नागोरी जैन ने बताया कि उपप्रवर्तक पंडित श्रीप्रदीप मुनिजी, उपप्रवर्तक डॉ सुभाष मुनिजी ‘सुमन’, उपप्रवर्तक आगम रसिक श्री रिषभ मुनिजी, सेवामूर्ति श्री जितेन्द्र मुनिजी, सेवाभावी साध्वी श्री मनीषाश्री जी, मधुर प्रवचनकार पूर्वा श्री जी का चातुर्मास देव योग से श्री संघ को मिला है, जिसके लिए सभी श्रावक-श्राविकाओं में हर्ष उल्लास की लहर व्याप्त है, श्री संघ ने चातुर्मासिक मंगल प्रवेश में ज्यादा से ज्यादा श्रावक-श्राविकाओं को भाग लेने की विनती की है। श्री संघ के मंत्री रोशनलाल जैन ने बताया कि चातुर्मासिक प्रवेश तारा गुरु जैन ग्रंथालय, शास्त्री सर्किल से पंचायती नोहरा(ओसवाल बड़े साजनान), सिंधी बाजार, मुखर्जी चौक होकर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए महावीर भवन जैन स्थानक जाएगा।

Exit mobile version