Site icon OmExpress

उदयपुर में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत बना रहे चिंतन शिविर की रणनीति, निर्णय के बाद जगह पर लगाएंगे अंतिम मुहर

उदयपुर में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत बना रहे चिंतन शिविर की रणनीति, निर्णय के बाद जगह पर लगाएंगे अंतिम मुहर

उदयपुर। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर में होने जा रहे कांग्रेस के राष्‍ट्रीय चिंतन शिविर की तैयारियों के लिए बुधवार को उदयपुर पहुंचे हैं। उनके साथ मंंत्रियाें का काफ‍िला है। मुख्‍यमंत्री सुबह डबोक एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे थे। इसके बाद वे सीधे ताज अरावली होटल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ होटल परिसर में मंत्रिगण व स्‍थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण मौजूद रहे। यहां पर कुछ देर मंत्रियों के साथ वार्ता करने और होटल का जायजा लेने के बाद मुख्‍यमंत्री शहर के अनंता रिजॉर्ट की ओर प्रस्‍थान कर गए। उनके साथ ही मंत्रियों का काफ‍िला भी रवाना हो गया। यहां मुख्‍यमंत्री शिविर के लिए वेन्‍यू देखने के लिए पहुंचे हैं और यहां की व्‍यवस्‍थाओं का भी जायजा ले रहे हैं। माना जा रहा है कि अनंता रिजॉर्ट मेंं ही मुख्‍य आयोजन होगा। हालांकि मुख्‍यमंत्री के अंतिम निर्णय के बाद ही किसी एक नाम पर मुहर लग पाएगी।
इससे पूर्व बुधवार सुबह भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रस्तावित चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लेने सांसद वेणुगोपाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन भी उदयपुर पहुंचे। जहां कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत सभी नेता रात में उदयपुर ही रुकेंगे और तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

Exit mobile version