
बीकानेर। बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धिकुमारी से उदयरामसर ग्राम के विकास कार्यों हेतु, ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल मिला इस अवसर पर सुश्री सिद्धिकुमारी ने उदयरामसर ग्राम में अस्पताल के विकास एवम अस्वस्थ व्यक्तियों के उपचार हेतु चिकित्सा उपकरण खरीदने हेतू अस्पताल प्रशासन को 15 लाख रुपये देने की घोषणा की, इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने इस आसवासन एवम कुछ माह पूर्व कन्या विद्यालय उदयरामसर, में खेल मैदान के लिये 15 लाख रू. विधायक कोटे से प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मनीष जी जोशी, जेठा राम रामावत, जगदीश सिंह यादव, महावीर कौशिक, महेश, लैब टेक्नीशियन, भरत रामावत-प्रधानाचार्य एवम दीपक यादव जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, बीकानेर उपस्थित थे।