Site icon OmExpress

उधोग व्यपार संगठनों ने छोटे उधोग चालू कराने के लिए ज्ञापन सौपा।

बीकानेर ।बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र सदस्य रमेश अग्रवाल एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल उपाध्यक्ष विष्णु पुरी ने जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम से मिलकर शहरी क्षेत्र के पापड़ के छोटे कारखानों को चालू करवाने का ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर शहर व आस पास के क्षेत्र में पापड़ उत्पाद के सेंकडों उद्योग संचालित है, लेकिन लोकडाऊन की वजह से पापड़ उत्पादन से जुड़े सभी उद्योग धंधे पिछले लगभग 2 माह से बंद पड़े हैं |

पापड़ उद्योग से पापड़ बेलने वाली सेंकडों महिलाओं, कारखाने में काम करने वाले सेंकडों मजदूरों व लघु व्यवसाइयों की आजीविका चलती है, लेकिन पापड़ व्यवसाय बंद होने से इनके रोजगार के साधन बंद हो गए हैं | अगर शीघ्र ही पापड़ उत्पादन के कारखानों में कार्य शुरू नहीं हुआ तो पापड़ बेलने वाली सेंकडों महिलाओं, कारखाने में काम करने वाले सेंकडों मजदूरों व लघु व्यवसाइयों पर रोजी रोटी का संकट मंडराने लगेगा तथा आजीविका चलाने में काफी दिक्कतें आने लगेगी | शहरी क्षेत्र के पापड़ उत्पादन के कारखानों को आवश्यक सरकारी नियमानुसार चालू करवाया जाए ताकि इस लघु उद्योग का अस्तित्व बना रहे | इस पर जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने शीघ्र ही शहरी क्षेत्र के पापड़ के कारखाने शुरू करवाने का आश्वासन दिया ।

Exit mobile version