सिरसी रोड स्थित सोसाइटी उन्नति निलय में नयी समिति के लिए चुनाव 19/अप्रैल/2026 को सम्पन्न हुए। इस चुनाव में कुल 13 लोगों की नयी टीम चुनी गई है, जो 26 अप्रैल से अपने अगले दो वर्षों का कार्यकाल संभालेगी।
चुनाव में अध्यक्ष पद पर आनन्द शर्मा को 57 वोटों से जीत मिली, उपाध्यक्ष पद पर राजेश तिवारी को 26 वोटो से जीत मिली, सचिव पद पर विनय चौधरी को 43 वोटो से जीत मिली, कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष शर्मा को 52 वोटो से जीत मिली एवम् सहसचिव पद पर ब्रिज मोहन इन्नानी को 11 वोटो से जीत मिली।
नयी समिति में आनंद शर्मा -अध्यक्ष, राजेश तिवारी – उपाध्यक्ष, विनय चौधरी – सचिव, आशुतोष शर्मा – कोषाध्यक्ष, ब्रिज मोहन इनानी – सहसचिव, मैंबर के तौर पर नवनीत शर्मा, विनीता निर्वाण, पूजा गुप्ता, दीक्षा शर्मा, अभिषेक सिंह, उमेश शर्मा, अमित मंगल, नरेन्द्र स्वामी काम संभालेंगे।
सोसाइटी उन्नति निलय में कुल 567 फ्लैट हैं, और इस चुनाव में 30 लोगों ने पर्चा भरा था। सोसाइटी के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और समिति के 13 पद के लिए अपने वोट दिए। इस चुनाव की सबसे अच्छी बात रही कि वोटिंग 65% से ज्यादा रही, जो एक अच्छा संकेत है।
सचिव विनय चौधरी ने बताया कि सोसाइटी में चुनाव काफी अच्छे तरीके से करवाया गया, जिसमें सभी ने अपना मत का प्रयोग किया। चुनाव को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता, शांतिपूर्ण और पारदर्शी से पूरा करवाने के लिए 5 लोगों की इलेक्शन टीम को भी चुना गया था जिसमें सुनील जांगिड, प्रदीप कुमार निर्वाण, इदरीश अली, नवीन गोरवाल, विकास चंद को रखा गया। पूरा इलेक्शन सोसाइटी संरक्षक विश्वेंदर सिंह राठौड़ और पूर्व उपाध्यक्ष कुमार राजन सिंह की रेखदेख में किया गया।
इस इलेक्शन के पूरे प्रोसेस को करवाने के लिए सोसाइटी की तरफ से एडवोकेट रिजवान आलम, एडवाट अशोक सहारण, एडवोकेट नेहा चौधरी, एडवोकेट मदन को इलेक्शन ऑफिसर टीम के तौर पर चुना गया था।

