Site icon OmExpress

उपनगरीय क्षेत्र गंगाशहर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 18 को

बीकानेर।उपनगरीय क्षेत्र गंगाशहर भीनासर में सिद्धार्थ फिजियोथेरेपी सेंटर जीवन रक्षा हॉस्पिटल के साथ नि:शुल्क जांच, परामर्श और चिकित्सा शिविर 18 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न रोगों के आठ चिकित्सा विशेषज्ञों की सुबह 10 बजे से 3 बजे तक नि:शुल्क सेवाएं रहेगी। सिद्धार्थ फिजियोथेरेपी सेंटर के निमित सक्सेना ने बताया कि शिविर में बी एम डी जांच, न्यूरो थैरेपी , यूरिक एसिड, cbc कम्पलीट ब्लड काउंट की जांचें नि:शुल्क होगी। रोगी 15 से 17 अक्टूबर सुबह 11 बजे से 6 बजे तक सिद्धार्थ फिजियोथेरेपी सेंटर गंगाशहर में अपना अग्रिम पंजीकरण करवा सकते हैं। इस शिविर में न्यूरो सर्जन डा कृष्णावीर सिंह चौधरी, जनरल और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा बजरंग टॉक, कान, नाक, गला एव कैंसर रोग सर्जन डा नितिन गुप्ता, नवजात एवम शिशु रोग विशेषज्ञ डा संतोष कुमार चांडक, गुर्दा और मूत्र रोग विशेषज्ञ डा अशोक कुमार सोखल, अर्थों विशेषज्ञ डा दिनेश कुमार अग्रवाल, चर्म एवं यौन रोग विशेषज्ञ डा अजीत कुलहरि , शुगर , थायराइड, हार्मोन सुपर स्पेशलिस्ट डा शिवा मदान की सेवाएं रहेगी। यह शिविर यूको बैंक के पास गंगाशहर स्थित केंद्र में श्रीचंद अमरादेवी चोपड़ा की स्मृति में इनके पुत्र संजय चोपड़ा की ओर से सेवार्थ आयोजित किया जा रहा है। रोगियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

Exit mobile version