Site icon OmExpress

उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंच की बैठक – डॉ. मेघराज आचार्य बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

– युनाइटेड इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयो का हुआ सम्मान

बीकानेर ,( ओम एक्सप्रेस )।उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंच का पंजीकरण हो जाने पर आज गांधी पार्क मे कार्यकर्ताओ की सभा का आयोजन किया गया। गत 18 वर्षों से उपभोक्ताओ की सेवा मे समर्पित डा मेघराज आचार्य को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

इस अवसर पर युनाइटेड इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष अजय त्यागी, बीकानेर जिलाध्यक्ष के कुमार आहूजा, जिला महामंत्री वीरेंद्र अभानी, जिला उपाध्यक्ष विवेक आहूजा और विधि सलाहकार एडवोकेट केशव खत्री का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

– त्यागी, अभानी को सौंपी राष्ट्रीय कमान

उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मेघराज आचार्य ने अजय त्यागी को राष्ट्रीय महासचिव, वीरेंद्र अभानी को राष्ट्रीय संयोजक और राजेन्द्र छंगाणी को राष्ट्रीय उप संयोजक मनोनीत किया। संगठन के विस्तार हेतु पूरे भारत मे प्रदेश, संभाग, जिला एवं तहसील स्तर तक कार्यकर्ताओ को जोडकर प्रत्येक स्तर की कार्यकारिणी गठन हेतु अजय त्यागी और विरेन्द्र अभानी को संयुक्त रूप से अधिकृत किया गया।
मीटिंग मे एडवोकेट मोहम्मद असलम, एडवोकेट कंवर नियाज मोहम्मद, सलीम खान, रामस्वरूप गहलोत, संतोष पडिहार, ओम मोदी, विश्वजीत स्वामी, जगदीश शर्मा, आशा पारीक, राजूदेवी व्यास, मधु शर्मा, सीता देवी रामावत, कोमल गहलोत, मधु, विनीत, प्रिंस, रतन, प्रेम सिंह, ओम सिंह आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version