Site icon OmExpress

उप निवेशन क्षेत्र (आईजीएनपी) में आवंटित भूमि बहाली हेतु 10 दिसम्बर तक दावे लिए जायेंगे

बीकानेर, । भूतपूर्व सैनिकों के पति, पत्नी, वारिसान को भूतपूर्व सैनिक होने के नाते राजस्थान उपनिवेशन द्वारा आवंटित भूमि जो निरस्त हो चुकी है उसे बहाली करने के लिए 10 दिसम्बर को अधिसूचना जारी कर संशोधन की पालना में दावा पेश करने का नोटिस भेजा गया था।

आवंटन अधिकारी एवं अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन ने बताया कि विभागीय वेबसाईट पर नोटिस की प्रति उपलब्ध है तथा संबंधित व्यक्ति द्वारा इस पर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिक को अगर कोई आपत्ति है तो आगामी 7 दिवस में अपनी आपत्ति प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि में आपत्ति प्रस्तुत नहीं करने पर पत्रावली पर उपलब्ध दावे का विनिश्चिय आवंटन अधिकारी द्वारा राजस्थान उपनिवेशन की प्रक्रिया एवं प्रावधानानुसार की जायेगी।

Exit mobile version