Site icon OmExpress

उमा सुथार डोटासरा से मिल जिलाध्यक्ष की दावेदारी पेश की

बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधयक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीकानेर आगमन पर उमा सुथार ने अपने पचासों सहयोगियों के साथ सर्किट हाऊस पहुँच कर डोटासरा का स्वागत किया । उमा सुथार ने बीकानेर शहर महिला कांग्रेस अधयक्ष के लिये अपनी दावेदारी पेश की , साथ ही कांग्रेस के लिये किये गये कार्यों की फ़ाईल भी पेश की

सर्किट हाऊस में डोटासरा से मिलने आये अन्य नेताओ ने भी उमा सुथार के बेहद एक्टिव् रहकर जनता के लिये लोकडाउन के वक़्त के कार्यों की सराहना की और महिला कांग्रेस के अधयक्ष पद के लिये उपयुक्त प्रत्याशी बताया

उमा सुथार ने डोटासरा को जन समस्याओं के ज्ञापन भी दिये ।

उमा सुथार के साथ महिलाओं की भारी तादाद रही , जिनमें संतोष , मोनिका , मनीषा , लक्ष्मी , अर्चना सुथार , मुद्रिका , बबीता , शारदा आदि महिलाओं के साथ सुथार समाज के कई प्रतिष्ठित समाज सेवी शुशील, रति राम राम लाल आदि लोग शामिल रहे।

Exit mobile version