Site icon OmExpress

ऊंट उत्सव की बदलेगी तस्वीर 9 जनवरी से 13 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम

बीकानेर / ऊंट उत्सव की बदलेगी तस्वीर। अब धोरों पर होंगे आयोजन। डॉ करणी सिंह स्टेडियम में केवल एक दिन होगा आयोजन। दूसरे दिन रायसर के धोरे पर सांस्कृतिक संध्या। ऊंटों और सैलानियों के लिए प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र और अश्व अनुसन्धान केंद्र हिसार के बीकानेर स्थित अश्व उत्पादन परिसर में। 9 जनवरी से 13 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम। अंतरास्ट्रीय और राष्ट्रीय कलाकार होंगे शामिल। पर्यटन संभाग मुख्यालय तैयारियों में जुटा। महकमे के सहायक निदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि इस बार बीकानेर के धोरे पर भी संभवतः रायसर में आयोजन होंगे। इसे यादगार बनाने के लिए अभी से तैयारियां की जा रही है। स्टेडियम में केवल एक दिन कार्यक्रम होंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में अंतिम बार लाडरा के धोरे पर आयोजन हुआ था। वहां तनाव के बाद धोरों पर आयोजन बंद हो गए।

Exit mobile version