बीकानेर। शहर के लालगढ़ क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां एक ऊंट ने अपने ही मालिक पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतर दिया। सूचना मिलने पर मौेके पर पहुंची नयाशहर थाना पुलिस ने लोगों की मदद से ऊंटको एक पेड़ से बांधा और शव को पीबीएम परिसर स्थित मोर्चरी में रखवाया।
मिली जानकारी के अनुसार करमीसर गांव में रहने वाला भंवरराम ऊंटगाड़े में भवन निर्माण सामग्री भरकर लाने-जाने का कार्य करता था।
आज वह अपने ऊंट गाड़े में कंकरीट भरकर लालगढ़ क्षेत्र में ले जा रहा था।
