Site icon OmExpress

ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला ने 10 लाख की राशि का सौंपा चेक

– सहकारी विभाग द्वारा किसान को 10 लाख का दुर्घटना क्लेम

श्रीगंगानगर, 21 दिसम्बर। गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा अल्पकालीन कृषि ऋणी सदस्य स्वर्गीय बेअन्त सिंह पुत्र श्री गुरदेव सिंह सदस्य छापांवाली ग्राम सेवा सहकारी समिति सादुलशहर की असामयिक दुर्घटना मृत्यु पर राज्य सरकार की सहकारी व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत श्री राम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के माध्यम से 10 लाख रूपये की राशि का क्लेम पारित हुआ।
ऊर्जा जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी एवं भू-जल तथा कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डाॅ0 बी.डी. कल्ला ने बेअन्त सिंह के पुत्र सुखप्रीत सिंह को 10 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद वर्मा, गंगानगर विधायक श्री राजकुमार गौड़ व सादुलशहर विधायक श्री जगदीश चन्द्र, प्रबंधक निदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

Exit mobile version