बीकानेर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला ने रंगोलाई मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बॉर्डर लाइन न्यूज पोर्टल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने लोकतांत्रिक देश में चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत की आजादी के संघर्ष से लेकर आज तक मीडिया ने अपनी प्रभावी भूमिका निभाई है। देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने मीडिया की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में देश में विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई। उन्होंने कहा कि नया पोर्टल पत्रकारिता के मापदंडों पर खरा उतरे और आमजन तक निष्पक्ष और तथ्यपरक खबरें पहुंचाएं। सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में पत्रकारिता में आए बदलाव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि न्यूज पोर्टल तथ्यों की सटीकता पर विशेष ध्यान दें।
पोर्टल के मुख्य सम्पादक डॉ. विजय आचार्य ने कहा कि बीकानेर में पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा रही है। इस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने न्यूज पोर्टल के विभिन्न स्तम्भों के बारे में जानकारी दी।