Site icon OmExpress

ऊर्जा मंत्री भंवर भाटी का सूरत में कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

सूरत। राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी रविवार को सूरत में कांग्रेस पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। भाटी सूरत में निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए है। सूरत एयरपोर्ट पर प्रदेश मंत्री अशोक कोठारी व सूरत शहर कांग्रेस के महामंत्री ओमप्रकाश गोयल ने साफा पहना कर स्वागत किया व सूरत शहर कांग्रेस समिति ओर राजस्थानी समाज की ओर से स्वागत किया गया। बाद भाटी एयरपोर्ट से सर्किट हाउस गए वहां सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजस्थानी समाज के लोगो से मिले, उसके पश्चात बृजलाल सेठिया,सूर्य प्लाजा अपार्टमेंट, देवकिशन पेड़ीवाल, साई रुद्र, अल्थान,घेवर चंद बेगानी, आशीष सोसाइटी, छगनलाल भूतड़ा ,राजहंस कॉस्मिक वेसु सभी के वहां बैठक में पंहुंचे।

भाटी का सूरत में स्वागत गुजरात प्रदेश के सेक्रेटरी अशोक कोठरी , सूरत शहर के नेतागण बलवंत जैन, ओमप्रकाश गोयल, हरिशभाई सूर्यवंशी, चंपालाल बोथरा, हेमंत भाई देसाई, शशी डूबे, रोशन मिश्रा, जनार्दन लाटा, एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने किया।

Exit mobile version