Site icon OmExpress

ऋषि कुमार व्यास सुजानगढ़ उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त

बीकानेर, । युवा कांग्रेस नेता ऋषि कुमार व्यास को सुजानगढ़ में होने वाले उपचुनाव में सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। व्यास की यह नियुक्ति इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा की गई है। इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी तथा सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें बीकानेर के ऋषि कुमार व्यास को सुजानगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि व्यास राजस्थान यूथ कांग्रेस में सोशल मीडिया के प्रदेश कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

व्यास की टीम में रिजवान खान, राहुल व्यास, अमन मिश्रा, अकरम अली, कमलदीप गोदारा, श्रवन रंगा, मांगीलाल बिश्नोई तथा सुरेंद्र महिचा को भी सम्मिलित किया गया है। सभी युवा नेताओं को अविलंब अपने प्रभाव क्षेत्र में पहुंचकर कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवारों के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी संभालने तथा स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यास अशोक गहलोत फैंस क्लब के संयोजक हैं तथा पिछले 12 वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की रीति नीति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

Exit mobile version