Site icon OmExpress

एंटी नेशनल एक्टिविटी में एक गिरफ्तार,आपत्तिजनक सामग्री बरामद

जयपुर,(दिनेश”अधिकारी”)।विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में एक गिरफतार आरोपी सोशल मीडिया पर ग्रुप्स बनाकर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ने के लिये लोगों को उकसाता है आरोपी के कब्जे से देशविरोधी आपत्तीजनक सामग्री बरामद कर महानिरीक्षक पुलिस हवा सिंह घुमरिया , जयपुर रेंज जयपुर राज , के निर्देशन पर श्रीमति कविता शर्मा पुलिस निरीक्षक , प्रभारी साईबर सैल कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेन्ज जयपुर द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना को विकसित करने पर पाया कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया एप टेलीग्राम पर ग्रुप इस्लामिक मीडिया नाम से ग्रुप बनाकर युवाओं को उस ग्रुप मे जोड़ कर आतंक वादी गतिविधियों से जुड़ने को प्रेरित करता है । जिस पर पुलिस निरीक्षक श्रीमति कविता शर्मा द्वारा साईबर सेल की मदद से इस्लामिक मीडिया नामक टेलीग्राम एप की तकनिकी व परम्परागत पुलिसिंग के आधार पर निगरानी कर तथ्य एकत्रित किये ।

दिनांक 06जुलाई को कविता शर्मा पुलिस निरीक्षक द्वारा मय साईबर सैल टीम व जिला भिवाडी के डीएसटी टीम प्रभारी मुकेश कुमार थाना उपनिरीक्षक , थानाधिकारी थाना चौपानकी मय डीएसटी टीम व थाना तिजारा की टीम के कार्यवाही करते हुए ग्राम बैंगनहेडी से आरोपी असरूदीन पुत्र मोहम्मद शरीफ जाति मेव उम्र 30 साल निवासी बैंगनहेडी थाना तिजारा को दस्तयाब किया। उसके पास से देश विरोधी आपत्तीजनक सामग्री बरामद की गयी है । शख्स असरूदीन जमात मे महाराष्ट्र गया था वहां कश्मीर के कुछ लोगों के सम्पर्क मे आया जिनके विचारो से प्रभावित हो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को जोड कर प्रतिबन्धित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद , अलकायदा व आईएसआईएस की नीतियों को प्रसारित कर लोगो को जुड़ने के लिये प्रेरित कर रहा था।देश की एकता अखण्डता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने को लोगो को दुष्प्रेरित कर रहा है । जो पाकिस्तान , बर्मा , ईरान आदि देशों के नम्बरों से जुड़ा हुआ है । आरोपी के सम्पर्को के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है । गिरफतार आरोपी असरूदीन पुत्र मोहम्मद शरीफ जाति मेव उम्र 30 साल निवासी बैंगनहेड़ी थाना

Exit mobile version