Site icon OmExpress

एएसपी (एसीबी) ने आबकारी निरीक्षक रानू सिंह व चालक धनपतराज को 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

बीकानेर। प्रदेशभर में भ्रष्टाचारियों की धरपक्कड़ को चल रही मुहिम को लेकर आज फिर एक अधिकारी को काबू में लिया है। बीकानेर के एएसपी (एसीबी) रजनीश पूनिया के निर्देशानुसार एसीबी के इंस्पेक्टर आनंदकुमार की ओर से कार्रवाई करते हुए आबकारी निरीक्षक रानू सिंह व चालक धनपतराज को 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि आबकारी निरीक्षक रानू सिंह ने परिवादी से नापासर के रामसर क्षेत्र में संचालित शराब के ठेके को निर्बाध रूप से संचालन को लेकर 28 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। इसको लेकर परिवादी से रिश्वत लेते समय चालक धनपतराज को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके बाद परिवादी व चालक धनपतराज के बताये गए तथ्यों के आधार पर पुष्टि करते हुए चालक धनपतराज की रानूसिंह से वार्ता करवाई गई। इस पर परिवादी व चालक द्वारा बताये तथ्यों की पुष्टि होने पर रानूसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version