Site icon OmExpress

एकलौता जमुई कोरोना से अछूता,45 की रिपोर्ट पर नजर

जमुई(बिहार)(मुकेश कुमार)।बिहार प्रदेश में जमुई एकलौता जिला रह गया है जो कोरोना संक्रमण से अब तक अछूता है।प्रवासियों की घर वापसी के बाद इसकी संभावना प्रबल हो गई कि संक्रमण के दायरे से बच पाना मुश्किल है।लोगों की सतर्कता और प्रशासनिक व्यवस्था से अब तक कोरोना संक्रमण के लिए नो इंट्री जोन बना है।हालांकि हॉटस्पाट से आने वाले प्रवासियों का सिलसिला अभी प्रारंभ ही हुआ है और वहां से आए कामगारों के सैंपल की जांच रिपोर्ट भी आनी बाकी।ये सभी कामगार सूरत,दिल्ली और राजस्थान से वापस लौटे हैं।इधर देश और प्रदेश में संक्रमितों के आंकड़े में आ रहे उछाल से यहां भी लोगों की सांसे अटकी है।दुकानें तो खुली है,लेकिन ग्राहक नजर नहीं आ रहे।अतिआवश्यक न हो तो लोग घरों से बाहर जाने से अब भी परहेज कर रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को संयम और धैर्य के साथ विशेष परहेज की अपील जमुई के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक डॉ.इनामूल हक मेगनू ने की है।जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक 1457 प्रवासी कामगार जमुई वापस लौटे हैं। इस आंकड़े में रविवार को आए प्रवासियों की संख्या नहीं जुड़ा है।इसके पहले जैसे-तैसे अपनी व्यवस्था से घर वापस लौटने वाले प्रवासियों की संख्या 8267 है।

Exit mobile version