Site icon OmExpress

एकाग्रचित्त अध्ययन से होगा सफलता का मार्गप्रशस्त: विकास हर्ष

उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हर्ष ने स्नेहाशीष में युवाओं के साथ किया संवाद
दिनांक 4 जनवरी 2019, बीकानेर। मन की शक्ति से अपना लक्ष्य निर्धारित कर
शिद्दत के साथ एकाग्रचित्त अध्ययन करने वाले परीक्षार्थीयों को निश्चित
रूप से सफलता प्राप्त होती है ये विचार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के
उपनिदेशक विकास हर्ष ने स्नेहाशीष सक्सेस पाॅइन्ट शैक्षणिक संस्थान मे
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययनरत विद्यार्थीयों के साथ संवाद
कार्यक्रम के दौरान प्रकट किये ।

हर्ष ने अभ्यर्थीयों को संबोधित करते
हुए कहा कि उचित समय पर लिया गया निर्णय सफल जीवन का मार्ग प्रशस्त करता
है अतः वर्तमान प्रतिस्पद्र्धात्मक वातावरण में सजग विद्यार्थीयों को समय
रहते अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसकी तैयारी में जुट जाना चाहिए। इस दौरान
अभ्यर्थीयों ने शैक्षणिक तैयारी संबंधि प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत
कि। संस्था निदेशक सुरेन्द्र सोलंकी एवं विनय थानवी ने बताया कि संस्था
में समय समय पर शहर की प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा शिक्षा से जुड़े
विषयों पर प्रेरणास्पद व्याख्यान करवाया जाता है।

Exit mobile version