जयपुर: प्रदेश से अपराधियों के खात्मे के लिए राजस्थान पुलिस का नया अवतार जारी है राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को प्रदेश भर में कार्यवाही कर एक दिन में सर्वाधिक अपराधियों को गिरफ्तार करने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत राजस्थान पुलिस इन दिनों फ्रंट फुट पर काम कर रही है बीते दिनों एक के बाद एक बड़ी कार्यवाही राजस्थान पुलिस ने की है जिनकी तारीफ कई मौकों पर सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर चुके हैं,, खुद अशोक गहलोत कह चुके हैं कि प्रदेश में अपराधियों के दिन अब लग गए हैं बेहतर होगा कि अपराधी अपराध का रास्ता छोड़ दें नहीं तो पुलिस उनको सबक सिखाएगी. सीएम के निर्देशों के अनुसार ही राजस्थान पुलिस में मंगलवार को प्रदेश भर में करीब 9000 अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो कि 1 दिन में अपराधियों को गिरफ्तार करने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है,, डीजीपी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और एडीजी क्राइम दिनेश एमएन की मॉनिटरिंग में कल टोंक के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में संगठित, हार्डकोर और वांछित सक्रिय अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए  दबिश देकर विशेष कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षक सुबह करीब 5:00 से फील्ड में मौजूद रहे और सभी रेंज आईजी ने कंट्रोल रूम में बैठकर अपने रेंज के सभी जिलों में चल रहे पुलिस के अभियान की मॉनिटरिंग की,, प्रदेश के सभी जिलों में  18,826 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 4,143  टीमो ने 12,854 स्थानों पर दबिश दी। जिसमें हार्डकोर, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 8,950 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है,,,पुलिस मुख्यालय की निर्देशों के बाद अभी तक रेंज वार अभियान चलाया जा रहा था लेकिन अब पूरे प्रदेश में एक साथ कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए सुबह तड़के का समय चुना था इस कारण अपराधियों को संभलने का भी मौक़ा नहीं मिल पाया,, समय पूर्व तैयारी के चलते हर ज़िले से बड़ी संख्या में अपराधी पुलिस की गिरफ़्त में आये हैं,,डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत एनडीपीएस, आबकारी और आर्म्स एक्ट में 647, अवैध खनन में 23, इन चारों एक्ट के अतिरिक्त अन्य एक्ट में 432 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कुल 553 स्थाई वारंटी, उद्घोषित अपराधी और 299 सीआरपीसी में, 461 एचएस, हार्डकोर और ईनामी, विभिन्न प्रकरणों एवं निरोधात्मक गिरफ्तारी में 6834 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

-रेंज वार कार्रवाई

बीकानेर रेंज में 3304 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 806  टीमो ने 2997 स्थानों पर दबिश देकर कुल 924 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है*

भरतपुर रेंज में  1542 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 315  टीमो ने 1186 स्थानों पर दबिश में कुल 1399 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है*

-अजमेर रेंज में 980 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 190  टीमो ने 694 स्थानों पर दबिश में 115 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है*

-जयपुर कमिश्नरेट में 3090 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 1029  टीमो ने 1029 स्थानों पर दबिश में कुल 296  अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*

-जोधपुर कमिश्नरेट में 544 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 92  टीमो ने 713 स्थानों पर दबिश देकर कुल 120 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

-कोटा रेंज में 1658 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 377 टीमो ने 1584 स्थानों पर दबिश देकर 1707 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

-जोधपुर रेंज में  1929 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 396  टीमो ने 1628 स्थानों पर दबिश देकर 976 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

-उदयपुर रेंज में 2097 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 450  टीमो ने 1398 स्थानों पर दबिश देकर 1615 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

-जयपुर रेंज में 3682 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 488 टीमो ने 1625 स्थानों पर दबिश देकर 1798 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं