Site icon OmExpress

एक घर एक पौधा अभियान के तहत् वार्ड संख्या 09 में हुआ पौधारोपण

-पौधा लगाना आसान, मगर उसका संरक्षण बेहद चुनौतीपूर्ण

– अभियान में लगे 400 पौधे, 426 पौधे किए वितरित, 2000 पौधों का है लक्ष्य

ओम एक्सप्रेस -बाड़मेर /थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के तहत् संस्थान अध्यक्ष एवं अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में मंगलवार को वार्ड संख्या 09 जूना केराडू मार्ग एवं सांसियों का तला में पौधारोपण किया गया । जहां नीम, शीशम, जेट्रोपा, गुडहल, सुरेल आदि के पौधे लगाएं गए ।

एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारेापण करना हम सब का नैतिक दायित्व है । पौधा लगाना आसान हो सकता है, मगर उसका संरक्षण बेहद ही चुनौतीपूर्ण है । विशेषकर शहरी क्षेत्र में तो पौधारोपण और भी जटिल व चुनौती भरा कार्य है ।

अमन ने कहा कि संस्थान की ओर से अभियान एक घर एक पौधा के माध्यम से अब तक 400 लगाएं जा चुके है, वहीं 426 पौधे ग्रामीण क्षेत्रों में लगाएं व वितरित किए गए । हमारा लक्ष्य 2000 पौधे लगाने का है । जिसमें हमें भामाशाहों का बहुत ही अच्छा सहयोग मिल रहा है ।

पौधारोपण कार्यक्रम में एक घर एक पौधा अभियान से जुड़े पार्षद दिनेश भंसाली, जोगेन्द्र वड़ेरा, सिरेमल बोहरा, राकेश भंसाली, दिनेश गोठी, रवि बोहरा, दिनेश बोहरा, कपिल श्रीश्रीमाल, डालूराम सेजू, मदन सिसोदिया, लालसिंह सिसोदिया, कृष्ण आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version