Site icon OmExpress

एक घर एक पौधा अभियान में बढ़ रही है आमजन की भागीदारी :- बोहरा

– ओम एक्सप्रेस मीडिया ग्रुप है कार्यक्रम का पार्टनर
नाहाटों की गली, हम्मीरपुरा व कल्याणपुरा में हुआ पौधारोपण

बाड़मेर । 16 जून 2020 । बाड़मेर शहर को हरा-भरा बनाने को लेकर सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर से संस्थान अध्यक्ष व एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन नेतृत्व मे लगातार सघन पौधारोपण किया जा रहा है । इसी कड़ी में मंगलवार को नाहाटों की गली, हम्मीरपुरा व कल्याणपुरा में पौधारोपण किया गया । जहां एक घर एक पौधा अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने 08 से अधिक पौधे लगाकर कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि एक पौधा एक घर अभियान में आमजन की सहभागिता व जागरूकता की बदौलत थार नगरी बाड़मेर में ग्रीन क्रान्ति का सपना साकार होगा । अमन ने कहा कि एक घर एक पौधा अभियान के प्रति आमजन की सहभागिता लगातार बढ़ रही है । जो ग्रीन क्रान्ति के लिए सुखद संकेत है ।

एक घर एक पौधा अभियान से जुड़े जोगेन्द्र वड़ेरा व विपुल बोथरा ने बताया कि सृष्टि संस्थान की ओर से चलाएं जा रहे एक घर एक पौधा अभियान में टीम के सदस्यों द्वारा शहर विभिन्न मोहल्लों में लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।

एक घर एक पौधा अभियान के तहत् आयोजित पौधारोपण के अवसर पर सम्पतराज छाजेड़, बाबुलाल जैन, वार्ड पार्षद दिनेश भंसाली, जोगेन्द्र वड़ेरा, प्रेम भंसाली, विपुल बोथरा, संजय संखलेचा, प्रवीण जैन, धनराज जैन, गौतम सिंघवीं, पुरूषोतम जैन, किशन छाजेड़, धनसुख छाजेड़, सुजल आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version